इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद कंम्प्यूटर बाबा के एक करीबी की अवैध संपत्तियों पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चलावा दिया। ये करीबी काेई और नहीं आजाद नगर क्षेत्र का रहने वाला रमेश तोमर है। ताेमर पर चाकूबाजी, लूटपाट सहित 19 मामले दर्ज हैं। बाबा के आश्रम से कार्रवाई के दौरान एक लग्जरी कार मिली थी, जो रमेश के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। बाबा इसी गाड़ी से घूमा करते थे। बता दें कि बाबा ने मप्र विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र बचाव यात्रा निकाली थी।
बाबा के ख़ास समर्थक रमेश तोमर के द्वारा इदरीश नगर में किये गए अवैध निर्माण को जिला प्रशाशन ने नगर निगम के साथ मिलकर तोड़ा आपको बता दे की कम्प्यूटर बाबा के आश्रम में कार्रवाई के दौरान एक लग्जरी कार जब्त हुई थी। इसकी डिटेल निकालने पर गाड़ी रमेश तोमर की पाई गई थी। बाबा भी जमीन की खरीद-फरोख्त में लिप्त पाए गए थे। तोमर के खिलाफ 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। जांच में पाया गया कि तोमर ने कई मकान अवैध बना लिए। इसके अलावा दूसरों के मकानों पर भी कब्जा कर लिया। इसके खिलाफ आपराधिक षडयंत्र, 420, वसूली मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। कलेक्टर के आदेश के बाद निगम और पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
कम्प्यूटर बाबा का करीबी रमेश तोमर भी जमीन के खेल में जादूगर निकला। रमेश ने पार्क की जमीन पर कब्जा कर तीन अवैध मोबाइल टाॅवर खड़े करवा लिए थे। ऊंचाई ज्यादा होने से इन्हें काटकर हटाया गया । मंगलवार को डीजी सेट आदि को हटा दिया गया। इसके अलावा उसने अलग-अलग जगहों पर छोटे-बड़े पांच मकान भी तान लिए थे, जबकि एक मकान निर्माणाधीन था। मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। पुलिस ने जो बदमाश-गुंडे लगातार अपराध कर रहे हैं उन्हें सूचीबद्ध कर नगर निगम से इनकी वैध-अवैध संपत्तियों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पहली बार जब यह कार्रवाई शुरू हुई थी तो कुल 120 गुंडों के मकान तोड़े गए थे।
