एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक युवती के गले से कुछ बदमाश सोने की चेन लूट कर भाग निकले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शुक्रवार शाम शांति पथ नगर निगम रोड से गुजर रही युवती के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपट कर ले गए इसी प्रकार दो अन्य स्थानों पर भी लूट की घटना हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी नयन पिता सुनील कलारिया निवासी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की कल शाम 7 बजे वहां शांति पथ नगर निगम से घर की ओर जा रही थी तभी बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाश उसके गले से सोने की चेन खींची और फरार हो गए एमजी रोड पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है

Exit mobile version