एमआईजी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के फरार आरोपी डॉक्टर हेमंत चोपड़ा पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में क्लीनिक पर इलाज कराने गई युवती के साथ अश्लील हरकत फरार होने वाले डॉ हेमंत चोपड़ा के खिलाफ एमआईजी पुलिस ने वारंट जारी किया है पुलिस ने न्यायालय से बलात्कार की धाराओं में दर्ज हुए आरोपी हेमंत चोपड़ा के खिलाफ वारंट जारी करवाया है और 1 महीने का समय डॉक्टर चोपड़ा को दिया है वही 1 महीने के भीतर थाने पर आकर गिरफ्तारी दे या न्यायालय के सामने पेश हो नहीं तो पुलिस अब उसके संपत्तियों की कुर्की को लेकर भी कार्रवाई शुरू करवाएगी क्योंकि पुलिस ने हर संभव प्रयास किया है पिछले 1 महीने से डॉक्टर चोपड़ा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है दरअसल इलाज कराने के दौरान युवती से डॉक्टर चोपड़ा ने अश्लील हरकत की और युवती ने इसका वीडियो बनाकर थाने पर शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने बलात्कार की धाराओं में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था तब से ही आरोपी फरार चल रहा है पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी सरेंडर नहीं करता तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी । और इसके लिए उसके क्लीनिक घर और परिवार जनों के घर पर नोटिस चस्पाए जाएंगे वही वही पुलिस द्वारा आज डॉक्टर हेमंत चोपड़ा के ऊपर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया

बाईट थाना प्रभारी एमआईजी टीआई विजय सिसोदिया

Exit mobile version