इंदौर प्राणी संग्रहालय को लेकर काफी समय से स्थानांतरण करने का प्रस्ताव चल रहा है जिसके चलते हैं एक बार फिर प्राणी संग्रलय को स्थानांतरण करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है,प्राणी संग्रहालय को नौलखा से स्थानांतरित कर रालामंडल में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है जिसके चलते वन विभाग ने अपने दायित्व से पीछे हटते हुए कहा कि प्राणी संग्रहालय कहां होना चाहिए यह इंदौर नगर निगम का निर्णय होगा।
दरहसल लंबे समय से चिड़ियाघर को राला मण्डल में स्थान्तरित करने को लेकर चल रहे प्रस्ताव पर वन विभाग ने हाथ खींच लिए है वन विभागका कहना है कि अब नगर निगम तय करेगा कि चिड़िया घर कहा रहेगा ।
पिछले कुछ समय मे नगर निगम ने प्राणी संग्रहालय को करोड़ो रूपये खर्च कर सवारा है। और अचानक चिड़ियाघर को राला मण्डल ले जाने के प्रस्ताव के आने से निगम और वन विभाग भी सोच में पड़ गया है। जिसके चलते वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने पहले रालामंडल का दौरा किया उसके बाद मीडिया से चर्चा की चिड़िया घर कहा रहेगा ये नगर निगम तय करेगा
इसके पूर्व कल वन मन्न्त्री ने कहा था कि चिड़िया घर को शिफ्ट किया जा सकता है जिस पर पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ ने आपत्ति ली है गौड़ ने कहा था कि ये शहर की जनता के साथ अन्याय होगा हमारी परिषद ने यहां ना केवल करोड़ो के विकास कार्य किये है बल्कि नेशनल ज़ू अथॉरिटी से इसको मास्टर प्लान में शामिल भी करवाया है
