एंटी माफिया अभियान के तहत शेख मुख्तियार के अवेध निर्माण को किया नष्ट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गुंडों और माफियाओं की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही । सुबह पुलिस – प्रशासन ने निगम की टीम के साथ मिलकर विजय नगर थाना क्षेत्र में गुंडे शेख मुख्तियार के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया । निगम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मुख्तियार के 6 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया ।

बता दें कि पुलिस ने 15 बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है । निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जा रही है । इसके पहले साजिद चंदनवाला , जीतेंद्र उर्फ नानू तायड़े , मनोहर वर्मा , अश्विन सिरोलिया , अरुण वर्मा , लकी वर्मा और नाबालिगों के शोषण के आरोपी प्यारे मियां के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा चुकी है । इतना ही नहीं प्रशासन ने कम्प्यूटर बाबा और उनके करीबी रमेश तोमर के अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर लिया है ।

नगर निगम , जिला प्रशासन और पुलिस के एंटी माफिया अभियान के तहत सुबह निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह , उपायुक्त लता अग्रवाल निगम टीम के साथ एलआइजी लिंक रोड चौराहे पर पहुंची और फिर यहां से जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर राधिका कुंज कॉलोनी पहुंची । यहां पर शेख मुख्तियार के सरकारी जमीन पर बने अवैध गोदामों और दुकानों को ध्वस्त किया गया । जानकारी अनुसार मुख्तियार के खिलाफ अलग – अलग थानों में एक दर्जन केस दर्ज हैं । उनसे रौब के दम पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर 6 बड़े गोडाउन तैयार कर रखे थे । बता दें कि निगम की टीम ने कुछ समय पहले भी मुख्तियार के अवैध कब्जों को ढहाया था , लेकिन उसने फिर से अवैध निर्माण कर लिए थे ।

Exit mobile version