कोरोना महामारी में जहां इंदौर जिला प्रशासन ने वॉल्व मास्क पर प्रतिबंध लगा रखा है तो वही शहर में दुकानों पर लगातार ऐसे प्रतिबंधित मास्क बेचे जा रहे हैं जहां प्रशासनिक अधिकारियों वह जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वही इंदौर नगर निगम कमिश्नर सुश्री प्रतिभा पाल के मुताबिक जिला प्रशासन के निर्देश के बाद वॉल्यूम मास्क पर प्रतिबंध है और इस पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग्स एसोसेसियन को कार्रवाई करना चाहिए निगम को जिला प्रशासन से जब भी इस मामले में निर्देश मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
आपको बताना चाहेंगे कि इंदौर शहर में कोरोना महामारी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और जिला प्रशासन द्वारा लगातार नित नए निर्देश दिए जा रहे हैं इसी के तहत वॉल वाले मास्क पर प्रतिबंध जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया था जिसके बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मास्क लगातार शहर में दिख रहे हैं और इसे लगाते हुए घूमते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।
निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के मुताबिक सीएमएचओ और दवाई एसोसिएशन के अधिकारियों से चर्चा कर इस पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
बाइट, निगम आयुक्त प्रतिभा बाल
