इन्दौर के डीआईजी कार्यलय के बाहर एक ऑटोमेटिक थर्मल स्कैनिंग मशीन लगाई है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर में कोरोना महामारी तेजी से पेर पसार रही है इसी कड़ी में इन्दौर के डीआईजी कार्यलय के बाहर एक ऑटोमेटिक थर्मल स्कैनिंग मशीन लगाई है इस मशीन की खासियत यह है कि यदि कोई भी व्यक्ति इंदौर डीआईजी से मुलाकात करने के लिए आएगा तो सबसे पहले उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी यदि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान उसका तापमान सामान्य रहा तो मशीन ऑटोमेटिक उसे अपने अंदर आने के लिए पर्दे खुलेगी और मुलाकात करने वाला व्यक्ति मशीन के अंदर जाएगा जिसके बाद मशीन उसको पूरा सैनिटाइज करेगी इस तरह से वह इंदौर डीआईजी कार्यालय में प्रवेश कर सकता है वही यदि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान मुलाकात करने आए व्यक्ति का तापमान सामान्य से अधिक या किसी तरह की कोई गड़बड़ नजर आई तो तत्काल ऑटोमेटिक मशीन में एक अलार्म बजेगा जिसकी सूचना डीआईजी कार्यालय पर मौजूद लोगों को लग जाएगी और उसे मुलाकात करने से रोक दिया जाएगा और तत्काल इस बात की जानकारी वहां पर तैनात अन्य अधिकारियों के माध्यम से डाक्टरों तक पहुंचा दी जाएगी जिसके बाद उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा बता दे पिछले काफी दिनों से इंदौर में कोरोना की संख्या में इजाफा हो रहा है उसको देखते हुए इंदौर डीआईजी ने एतिहात के तौर पर इस ऑटोमेटिक मशीन को अपने दफ्तर के बाहर लगाया है फिलहाल अब देखना होगा कि आने वाले समय में इस ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन के कितने फायदे सामने आ सकते हैं।

बाईट – जयसिंह भदौरिया , आरआई , इन्दौर जिला पुलिस

Exit mobile version