मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में एडवाइजरी कंपनी का मानो एक जलसा है जो कि आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर फरार हो जाते है इसी को लेकर विजय नगर पुलिस ने एडवाइजर कम्पनी स्व जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है….।
इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एडवाइजरी कंपनी संचालित करने वाले डायरेक्टर वीरेंद्र गुप्ता को पुलिस ने राजगढ़ से धर दबोचा है तो वही बता दें पिछले दिनों करीबन 13 फरियादियों द्वारा थाने पहुंचकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी में शिकायत दर्ज की गई जिसमें पुलिस ने 400 बीसी सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया था इसी कड़ी में पुलिस ने पकड़ा वीरेंद्र गुप्ता को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया है तो वही पकड़ा है विजय गुप्ता के संबंधित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है तो वहीं के कई बैंक के खाते भी खंगाले जा रहे हैं बताया जा रहा है धोखाधड़ी करोड़ों रुपए की होने की बात सामने आई है
