इंदौर में सड़क पर कार वाला फेक गया 100 व 500 के नोट , लोगो में दहशत पुलिस व नगर निगम ने संभाला मोर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर 16 अप्रैल 2020

इंदौर के जोन 17 के जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील द्वारा सेट पर सूचना दी गई की झोन 17 के वार्ड क्रमांक 20 मैं खातीपुरा मेन रोड पर स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने गली में कोई व्यक्ति 100 200 व 500 के 20 से 25 नोट फेंक कर चला गया उक्त सूचना प्राप्त होने पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा जानकारी आयुक्त आशीष सिंह के संज्ञान में लाई गई !
आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा उक्त घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस थाना को दी गई तथा उक्त क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा गया तथा सबको अलर्ट किया गया कि बिना नोटों को सेनीटाइज किए कोई भी छुए नहीं हाथ नहीं लगाएं एवं नोटों पर हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सेनीटाइज करने का भी काम किया गया सीएसआई 17 द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा कार से उक्त नोट फेंके गए हैं हीरानगर पुलिस थाना द्वारा घटना की जांच की जा रही है!

Exit mobile version