इंदौर में सफल उपचार के पश्चात आज फिर बड़ी संख्या में डिस्चार्ज हुये मरीज चार हॉस्पिटलों से 90 मरीज सकुशल पहुँचे अपने घरों को

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर 13 मई,2020
इंदौर में कोरोना वायरस के मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें स्वस्थ कर डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर बड़ी संख्या में मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। आज चार हॉस्पिटलों से कुल 90 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को पहुँचे हैं। इनमें से सर्वाधिक 44 मरीज अरविंदों हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गये। इसके साथ ही इण्डेक्स हॉस्पिटल से 36, चोइथराम हॉस्पिटल से 4 तथा एमआरटीबी हॉस्पिटल से 6 मरीज डिस्चार्ज हुये हैं।
डिस्चार्ज हुये मरीजों में उत्साह की नई किरण दिखाई दी। सभी मरीज कोरोना की जंग को परास्त करने के विजयी भाव से घरों की ओर रवाना हुये। स्वस्थ्य हुये मरीजों ने उन्हें उपलब्ध कराये गये उपचार, उपचार के दौरान दी गयी सुविधाएँ और देखरेख की मुक्तकंठ से सराहना की। इसके लिये उन्होंने शासन-प्रशासन, चिकित्सकों, अस्पताल के स्टॉफ आदि का आभार व्यक्त किया। इन्होंने मुख्य रूप से नि:शुल्क इलाज के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दिया। साथ ही इन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी का भी आभार माना। अरविंदो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुये प्रदीप चौहान, कपिल वैद्य, रमेश अग्रवाल आदि मरीज बेहद खुश थे। इनका कहना था कि हमें बेहतर इलाज मिला इसके फलस्वरूप हम पूरी तरह स्वस्थ हैं। जो खुशियाँ स्वस्थ होकर हमें मिलीं हैं, वैसी ही खुशियाँ अन्य मरीजों को भी मिलें, वह भी स्वस्थ होकर सकुशल अपने घरों को पहुँचे, यही हमारी शुभकामनाएँ हैं।

Exit mobile version