इंदौर पुलिस ने बेवजह बाहर निकले युवक से उछल-उछलकर चलवाया तो रोने लगा, हाथ जोड़कर बोला- अबकी बार छोड़ दो, फिर ऐसा नहीं करूंगा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1085 हो गई, इसके बाद भी लोग कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे
पुलिस ने सुबह द्वारकापुरी, चंदन नगर, राजबाड़ा, एबी रोड स्थित अन्य क्षेत्रों में लोगों को जमकर सबक सिखाया
इंदौर. लॉकडाउन में बिना काम बाहर घूमने वालों को जो सजा इंदौर पुलिस दे रही है, वह सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। शनिवार सुबह भी पुलिस ने द्वारकापुरी क्षेत्र में ऐसे लोगों को पकड़ा और जमकर खबर ली। बिना डंडा मारे ही पुलिस ने उनकी हालत ऐसी कर दी कि वे हाथ जोड़कर रोने लगे। बार-बार एक ही बात कहते रहे फिर कभी ऐसी गलती नहीं होगी। आज जाने दो। पुलिस ने सुबह से जो भी बेवजह घूमता मिला, उससे उठक-बैठक लगवाकर उछलते हुए एक नियत स्थान तक चलवाया।
खूबवायरल हो ही हैं इंदौर पुलिस द्वारा दी जा रही सजा
सराफा टीआई अमृता सोलंकी द्वारा दो भाई और दोस्तों की आपस में ही पिटाई करवाने का वीडियो वायरल हो चुका है। यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 5 लाख बार देखा गया है और दो हजार से ज्यादा बार तो फेसबुक पर शेयर हुआ है। टीआई ने पिछले दिनों भ्रमण के दौरान कुछ युवकों को इलाके में पकड़ा था, जो सड़क पर झुंड बनाकर खड़े थे। टीआई दो-तीन दिन से लगातार उन्हें घरों में रहने की अपील कर रही थीं, लेकिन वे नहीं माने। इधर, द्वारकापुरी और एरोड्रम पुलिस सड़कों पर बिना काम घूमते लोगों को पकड़ती है। फिर उनसे मेंढक चाल चलवाती है।
तनाव कम रहे, इसलिए पुलिस अमले को रेस्ट
कोरोना से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान भी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में आईजी विवेक शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि रोज एएसपी रैंक के एक, डीएसपी रैंक के दो अधिकारी, पूर्व व पश्चिम जोन से दो-दो थाना प्रभारी और प्रत्येक थाने से चार-चार अधिकारियों/कर्मचारियों को एक दिन का आराम दिया जाएगा। पुलिस लाइन से 350 से अधिक जवानों का बल शहर के सभी थानों को उपलब्ध कराया है।

Exit mobile version