इंदौर क्राइम और तेजाजी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।क्राईम ब्रांच इंदौर को मुखबिर से सुचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति थाना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चोरी करने की योजना बना रहे हैं जिनके पास चोरी करने के लिये शटर, ताले तोड़ने में प्रयोग होने वाले औजार भी है तथा आॅटो वाहन से घूम रहे हैं जोकि एटीएम काटने की फिराक में हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना तेजाजीनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये 04 आरोपी मुकेश उर्फ राधे, आशिक पठान, शाहरुख खान, विवेक रावत को पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से चोरी, नकबजनी, मारपीट, अवैध मादक पदार्थ, आर्म्स एक्ट, और जुआ एक्ट के आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्व है। आरोपियों ने पूर्व में भी बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था।
बाईटः- राजेश दंडोतिया एएसपी क्राइम
