एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरूकर दी है ।
शहर में आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है । ऐसा ही मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर काकड़ में सोमवार रात सामने आया । जहां रहने वाली युवती आयशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । युवती शेयर मार्केट में काम करती थी । आयशा ने आत्महत्या क्यो की इसके कारणों का खुलासा नही हो सका है ।
फिलहाल एमआईजी पुलिस ने मर्गकायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है ।
