इंदौर 20 मई 2020
इंदौर कलेक्टर के नाम से एक व्यापारी को भ्रामक संदेश व्हाट्सएप ग्रुप पर फॉरवर्ड करना महंगा पड़ गया, जिसके बाद ग्रुप में चलाए गए मैसेज के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अनिल चेलानी नामक एक व्यापारी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है, दरअसल जिला प्रशासन को यह जानकारी मिली थी कि अनिल नामक कोई व्यक्ति इंदौर कलेक्टर के नाम से रेड जोन में दुकानें खोले जाने की अनुमति मिलने का संदेश कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स में फॉरवर्ड कर रहा था वही जिसके बाद यह पूरा मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर द्वारा संबंधित व्यक्ति को ढूंढने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम क्राइम की टीम में अनिल चेलानी निवासी गिरधर नगर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके द्वारा यह भ्रामक संदेश व्हाट्सएप ग्रुप में चलाए गए थे, इसके साथ ही अब क्राइम ब्रांच व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और इस मैसेज को फॉरवर्ड करने वाले अन्य लोगों की तलाश कर रही है…
