आयशर ग्रुप फाउंडेशन ने डीआईजी कार्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम मे सेफ्टी चैम्प के नाम से मोबाइल एप्लीकेशन एप्प की लॉन्चिंग की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

यातायात पुलिस इंदौर के सहयोग से आयशर ग्रुप फाउंडेशन द्वारा सेफ्टी चैम्प के नाम से मोबाइल एप्लीकेशन एप्प की लॉन्चिंग डीआईजी कार्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम मे की। कार्यक्रम में इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र, एसपी मुख्यालय, एडिशनल एसपी मुख्यालय मौजूद रहे।

आयशर सीएसआर एक्टिविटीज रोड बेटर इंडिया ऑनलाइन गतिविधि सेफ्टी चैम्प एप्लीकेशन का शुभारंभ ऑनलाइन पोस्टर फोटो का विमोचन गुरुवार को इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने किया। ऑनलाइन लॉन्चिंग में 50 स्कूल के प्रिंसिपल और स्टूडेंट ने भी हिस्सा लिया।

एडिशनल ए एसपी मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी के अनुसार इस एप्लीकेशन के माध्यम से छात्रों एवं पब्लिक को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से चित्रकला, कविता नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता के माध्यम से अभी तक 1 लाख छात्रों एवं पब्लिक को जागरूक किया जा चुका है।

Exit mobile version