इंदौर में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी का है जहां 20 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
दरअसल मामला देर रात आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में रहने वाली 20 वर्षीय मुस्कान वर्मा नामक युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे जब घर में आकर देखा तो मुस्कान फांसी के फंदे पर झूल रही थी इसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है वहीं पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है
