अरब सागर में बने सिस्टम से कई इलाके भीगे इंदौर मे भी इसका असर देखने को मिला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अरब सागर से मिल रही नमी के कारण इंदौर में कल रात से शुरू हुआ मावठा गिरने का सिलसिला सुबह तक लगातार जारी रहा कभी हल्की तो कभी तेज बारिश ने शहर के मौसम में ठंडक घोल दी है वही सुबह से ही शहर में हल्के कोहरे की चादर छाई रही जिसके कारण लोगों को आवाजाही परेशानी का सामना करना पड़ा वही टेकारी शुरू हुए बारिश के सिलसिले में लोगों को छाती और रेनकोट के इस्तेमाल पर एक बार फिर मजबूर कर दिया। इंदौर स्थित मौसम केंद्र के जानकारों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कोई आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है वहीं शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Exit mobile version