सीएम के नाम से फेक पोस्ट वायरल करने को लेकर मामला दर्ज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के नाम से फेक पोस्ट वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. ये मामले सिवनी और कटनी में दर्ज किये गए हैं.
भोपाल. कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. लॉकडाउन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम से सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट वायरल वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्रदेश के कटनी और सिवनी ज़िले में ये मामले दर्ज किये गए हैं. सिवनी फेक न्यूज (Fake News) मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि कटनी के आरोपियों की तलाश जारी है.CM के नाम से वायरल की थी फेक पोस्ट
सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम से असामाजिक तत्वों ने फेक पोस्ट डाली थी. झूठी खबरें फैलाकर तनाव पैदा करने की कोशिश थी. पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कटनी जिले के माधवनगर थाने में अपराधियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया. आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं सिवनी जिले के केवलारी थाने में भी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है. सीएम शिवराज ने फेक पोस्ट पर कड़ी नाराज़गी जताई थीसीएम शिवराज ने खुद जताई थी फेक पोस्ट पर आपत्ति
सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री शिवराज के नाम से पोस्ट में लिखा था कि, ‘लॉकडाउन का सही तरीके से पालन ना होने के चलते 1 अप्रैल से सभी घरों पर ताले लगा दिये जाएंगे. रोजाना सुबह और शाम अनाज सब्जी और जरूरत की चीजें मुहैया कराई जाएंगी. यदि इसके बाद भी कोई घर से बाहर देखा गया तो उसको गोली मार दी जायेगी.’ मुख्यमंत्री ने खुद इस पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और फेक पोस्ट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. कटनी वाले आरोपियों की भी तलाश जारी है.ये भी पढ़ें – COVID 19: फील्ड में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए DGP ने जारी किये दिशा निर्देश, दी डॉक्टरी सलाहCOVID-19: CM शिवराज भोपाल की सड़कों पर उतरे और लोगों को दी ये सलाहें
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 28, 2020, 8:11 PM IST
