भोपाल। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक लगने से उच्च पदों पर प्रभार सौंपे जाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। भोपाल बुलेटिन डाॅट काॅम को मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त समिति द्वारा आगामी 15 जनवारी तक अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत की जाएंगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गठित की गई इस समिति में महानिदेशक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन जल संसाधन विभाग को सदस्य, अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग को सदस्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह एवं जेल विभाग को सदस्य, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन राजस्व, लोक सेवा प्रबंधन विभाग को सदस्य और प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग को समिति में सदस्य मनोनित किया गया है।
