इन दिनो सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही वेबसीरिज, टीवी सीरियल और फिल्में बच्चों की मानसिकता पर गहरा असर डाल रही है, जिसके कारण बच्चे अपराध और नशे की और अग्रसर हुए है हालही में हुई कई घटनाओं में इस तरह के उदाहरण सामने आए है, जो यह बताते है कि बदलती तकनीकी दुनिया में सामाजिक परिवर्तन कितना घातक है।
एक समय बाद जब बच्चा घर की दहलीज को पार कर बाहरी दुनिया में प्रवेश करता है, तो वह सकारात्मक और नकारातक दोनों तरह लोगों के सम्पर्क में आता है, जिसका सीधा असर उसकी मनोस्थिति पर पड़ता है, जो उसकी जीवन की दिशा को निर्धारित करता है। ऐसे में कुछ बच्चे अपराध की दुनिया के साथ साथ नशे की और उग्रसर हो जाते है। हालही में इस तरह की कुछ घटनाएं सामने आई है। इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार बदलती तकनीकी दुनिया में हो रहे सामाजिक परिवर्तन को समझाना होगा। वर्तमान में बच्चे का सम्पर्क बाहरी दुनिया से अधिक है। जिसके कारण वह हर तरह की प्रवृति वाले लोगों के सम्पर्क में आते है, जो उनके जीवन की दिशा को तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ऐसे में बच्चे की अभिभावकों से संवादहीनता उन्हे गलत राह की और अग्रसर कर देती हे।
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार कुछ मामलों में सामने आया है कि सौशल मीडिया पर दिखाई जा रही वेब सीरिज, टीवी सीरियल और फिल्मे बच्चों की मानसिकता पर गहरा असर डाल रही है, जिसके कारण बच्चों के भटकने की संभावना अधिक बन जाती है।
