मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर काता चैंपियनशिप में अविरल अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फलाडिंग फीट मालि मार्शल आर्ट एकेडमी की निर्देशक व कोच मुस्कान चौहान ने बताया कि वर्ल्ड कराते फैडरेशन से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में 14 साल से कम उम्र के बालक बालिकाओ के लिए 6 विभिन्न उम्र वर्गो में आयोजित हुई । जिसमें 8 से 10 वर्ष बालक वर्ग में ध्रुव माहेश्वरी ने भाग लिया । जबकि 10 से 12 वर्ष बालक वर्ग में अविरल अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में जिला कराते एसोसिएशन के 2 खिलाडीयों ने 30 से अधिक जिलो के खिलाडीयों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 1 पदक जीता । निर्णायक मंडल में श्री आर पी सिंहजी, श्रीप्रवीण ठोबले जी, श्रीओमकार मोहबेजी, श्री संतोष पाण्डे जी, श्री महेंद्र सोनकर जी रहे । खिलाड़ियों की सफलता पर इंदौर जिला कराते एसोसिएशन के सचिव श्रीमान विनय यादव जी व एसोसिएशन के अन्य कार्यकर्ता श्री अजय शुक्ला जी मयुर यादव जी व विमल राय, सुमन थापा आदि लोगो ने बधाई दी

Exit mobile version