बारिश और बादलों के बीच रात में बिछी कोहरे की चादर, कोहरे के चलते गाड़ी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उत्तर भारत में शुरू हुई बर्फ़बारी के बाद अब मालवा में भी ठण्ड ने अपनी चमक दिखाना शुरू कर दी है । जहाँ दिनभर बादल में सूरज छुपा रहा वही रात होते होते मौसम कि नमी ने अलाव कि गरमी लेने पर मजबूर कर दिया । ठंड ओर बारिश के बीच शहरभर में शाम से ही कोहरा छाने लगा था जो रात होते ही बढ़ने लगा । कोहरे के चलते गाड़ी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

सोमवार को दिनभर ठंडी सर्द नमी वाली हवाए चलती रही जो की शीतलहर का एहसास करने से नहीं चुकी,बादलो में छुपा सूरज शाम तक नहीं निकला जिससे मौसम में ठंडक एक जैसी बनी हुई थी । इसी नमी भरी शाम के बाद रात कि नमी ने लोगो को आग कि तपन लेने पर मजबूर कर दिया ,जगह जगह लोग अलाव से तापते नज़र आए।ठंड ओर बारिश के चलते रोड पर कोहरा ऐसा छाया की गाड़ी चलाने वालो को अपनी गाडियो की लाइट जलाना पड़ी । जैसे जैसे रात बढ़ती गई कोहरा भी बढ़ता गया

मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि एक दो दिनों में ठण्ड और भी बढ़ सकती है । फिलहाल पारा सामान्य से काफी नीचे है ओर जल्द ठंड बढ़ने की उम्मीद है

Exit mobile version