इंदौर में ड्रग माफियाओं पर अभियान के तहत पुलिस कनाडिया को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जहां पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है इसके पास से कुल 21 किलो गांजा बरामद किया है
दरअसल मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के बाईपास पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो कि बड़ी मात्रा में गांजे की सप्लाई करने के लिए इंदौर बायपास पर आया हुआ है पुलिस ने तत्काल सूचना पर घेराबंदी कर मौके से एक एक युवक को गिरफ्तार किया जिसमें पूछताछ में अपना नाम सुनील पिता राम निवासी बांदा जिला धार का रहना बताया पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने कुल 21 किलो गांजा बरामद किया है धार से गांजे की डिलीवरी देने इंदौर आया हुआ था फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है
