जिला स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम को आयोजीत किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड एवं भारतीय बहुउद्देशीय लोक शिक्षण संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामों की किसान भाई उपस्थित हुए मध्य प्रदेश के 28 जिलों में यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ उसी प्रकार छिंदवाड़ा जिले में भी इस का विशाल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्वेता सिंह द्वारा उपस्थित सभी किसानों को बैंकिंग लेन देन के बारे में जागरूकता एवं सजग रहने की बात कही गई ,उनके द्वारा किसानों के हित में बैंक के द्वारा सरकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक विस्तार से वर्णन किया गया । इसके बाद प्राथमिक शिक्षा केंद्र के प्राचार्य द्वारा किसानों को संविधान दिवस के बारे में अवगत कराया गया। परियोजना प्रबंधक रामावतार पांडे द्वारा किसानों को जैविक खेती, टिकाऊ खेती, जल प्रबंधन, ड्रिप , स्प्रिंकलर, मल्चिंग की तकनीक के बारे में बताया गया। किस प्रकार किसान भाई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं साथ ही पशुपालन के बारे में जानकारी दी गई उसके बाद उपस्थित किसानों के 10 समूह बनाए गए प्रत्येक समूह में 5 सदस्य रखे गए । रामअवतार पांडे द्वारा प्रश्न पत्र वितरित किए गए और 30 प्रश्नों के उत्तर करने के लिए कहा गया किसानों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया प्रथम स्थान के लिए 20 अंकों के साथ बादगांव ग्राम के किसानों का समूह रहा। इसके बाद 19 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर मेघदोन ग्राम की किसानों का समूह व तृतीय स्थान पर गुम गांव के किसानों का समूह रहा। नाबार्ड के द्वारा उपस्थित सभी किसानों को किचन गार्डन किट प्रदान की गई एवं जैविक उत्पाद प्रदान किया गया ।सभी किसानों ने बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए होते रहे तो किसानों की बौद्धिक क्षमता का एवं कृषि कार्य में लगे हुए किसानों को कुछ सीखने का अनुभव प्राप्त होता है इस कार्यक्रम के लिए सभी किसानों ने नाबार्ड का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version