इंदौर में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जहां पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी से तकरीबन 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है जिसकी कीमत लगभग ₹30000 बताई जा रही है
-दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक लखानी फैक्ट्री के पास ढाबे पर मादक पदार्थ बेचने का काम कर रहा है सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से जितेंद्र पंडित नामक युवक को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर 10 ग्राम ब्राउन शुगर आरोपी से बरामद की है वही पुलिस अब जितेंद्र पंडित से अवैध मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ कर रही है कि आखिर यह ब्राउन शुगर वह कहां से लाता था वही उसके अन्य साथियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है
