राजबाड़ा क्षेत्र मेंं महिलाओं के साथ विवाद कर चाकू दिखाकर धमकाने वाली दो युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़ाई युवतियों के पास एक चाकू ओर ब्लेड मिली है। सर्राफा पुलिस उक्त दोनों युवतियों का अपराधिक रिकॉर्ड तलाश रही है।
दरअसल घटना रविवार अल सुबह की है तीन इमली गुरुद्वारे से जो महिला दर्शन कर घर लौट रही थी इस दौरान राजवाड़ा क्षेत्र में एक्टिवा सवार युवतियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान एक्टिवा सवार दोनों युवतियों ने चाकू दिखाकर महिलाओं को धमकाया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई युवतियों ने चाकू दिखाकर अन्य लोगों पर भी रोब दिखाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सर्राफा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों युवतियों को पकड़ कर थाने लाई।
एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार दोनों युवतियों के पास एक चाकू और ब्लड मिली है। पकड़ाई युवतियों द्वारा तुकोगंज थाना क्षेत्र में भी घटना कारित करने की जानकारी मिली है। युवतियों के पास हथियार कहां से आया, इसके साथ ही उनके अपराधिक रिकार्डो का भी पता य लगाया जा रहा है।
