Lockdown: अगले 9 महीने में 64% भारतीय आनलाइन खरीदारी को देंगे प्राथमिकता-सर्वे

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
देश में लागू राष्ट्रव्यापी बंद के चलते आनलाइन माध्यमों के जरिए खरीदी बढ़ी है.

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी की रिपोर्ट के अनुसार देश में लागू राष्ट्रव्यापी बंद के चलते आनलाइन माध्यमों के जरिए खरीदी बढ़ी है…

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (coronavirus) महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन (Lockdown) के चलते देश के उपभोक्ताओं के खरीदारी के तरीके में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. एक सर्वे में कहा गया है कि अगले 6-9 माह के दौरान 64 प्रतिशत उपभोक्ता आनलाइन खरीदारी (online shopping) को प्राथमिकता देंगे. अभी ये आंकड़ा 46% का है.

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी की रिपोर्ट के अनुसार देश में लागू राष्ट्रव्यापी बंद के चलते आनलाइन माध्यमों के जरिए खरीदी बढ़ी है. सर्वे में कहा गया है कि बंद उठाए जाने के बाद भी यही रुख जारी रहने की संभावना है. यह सर्वे अप्रैल के पहले दो सप्ताह के दौरान किया गया है.

(ये भी पढ़ें- 4 कैमरे वाले इस नए 5G फोन के दीवाने हुए लोग, 1 मिनट में बिक गए 300 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन) 

सर्वे के अनुसार करीब 46 प्रतिशत भारतीय दुकान पर जाकर खरीदारी करेंगे. इस महामारी के फैलने से पहले यह आंकड़ा 59 प्रतिशत का था. वहीं अगले 6-9 माह के दौरान 72 प्रतिशत भारतीय ग्राहक ऐसे रिटेलरों खरीदारी करेंगे जो डिलिवरी की पेशकश करेंगे या भविष्य में आर्डर रद्द होने की स्थिति में मुआवजे का आश्वासन देंगे.सर्वे में शामिल करीब 74 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ताओं ने कहा कि वे अगले 6-9 माह के दौरान ऐसे रिटेलरों से खरीदारी करेंगे जो उनके अनुकूल समय पर डिलिवरी का भरोसा दिलाएंगे. वहीं 89 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के बाद वे साफ-सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरतेंगे.

(ये भी पढ़ें- 6 हज़ार रुपये सस्ता हुआ 48 मेगापिक्सल तीन कैमरे वाला OnePlus का ये स्मार्टफोन, लुक भी ज़बरदस्त)

करीब 78 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बाद वे डिजिटल भुगतान का अधिक इस्तेमाल करेंगे. 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं का कहना था कि अगले 6-9 माह के दौरान वे किराना और घर के इस्तेमाल के सामान की खरीद बढ़ाएंगे.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 25, 2020, 1:44 PM IST

Exit mobile version