JioPhone यूज़र्स की पसंद बनी ये ऐप, कुछ दिन में 3 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
जानें कौन सी है वह ऐप जिसे एक महीने के अंदर ही 3 करोड़ जियो फोन (Jio) यूज़र्स ने डाउनलोड कर लिया है…

जानें कौन सी है वह ऐप जिसे एक महीने के अंदर ही 3 करोड़ जियो फोन (Jio) यूज़र्स ने डाउनलोड कर लिया है…

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से बचने के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप (Aarogya Setu App) को पिछले महीने जियो (Jio) फोन ग्राहकों के लिए भी पेश किया था. ये ऐप स्मार्टफोन के लिए लॉन्च होने के 15 दिन के बाद से ही डाउनलोड के मामले में लगातार रिकॉर्ड बना रही है और अब इस ऐप ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. जी हां, इस बार आरोग्य सेतु ऐप ने जियो फोन में डाउनलोड का रिकॉर्ड बनाया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, लॉन्च के एक महीने के अंदर ही इस ऐप को 3 करोड़ जियो फोन यूज़र्स ने डाउनलोड कर लिया है. इसके साथ ही ये ऐप दुनिया के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड की होने वाले ऐप की लिस्ट में भी शामिल हो गया है. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले आरोग्य सेतु ऐप को करीब 10 करोड़ एंड्रॉयड यूज़र्स ने डाउनलोड किया था.

(ये भी पढ़ें- Jio का करोड़ों ग्राहकों को तोहफा, इस सस्ते प्लान में 3 महीने तक पाएं 3GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग)

भारत सरकार की इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ट्वीट कर कहा है कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप को अब तक 3 करोड़ जियो फोन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं. मंत्रालय ने आगे कहा है कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए जॉइन करें और आरोग्य सेतु को आज ही KaiOS प्लैटफॉर्म से डाउनलोड करें.

क्या है Aarogya Setu ऐप?
आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग ऐप है. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है. आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए बनाई गई है. ऐप यूज़र के फोन का ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके यह ट्रैक करता है कि वह किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है. इस ऐप में कोरोना के हेल्प सेंटर और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: June 10, 2020, 8:54 AM IST

Exit mobile version