Gmail में आ रही ये बड़ी दिक्कत हुई ठीक, Spam मेल से भर रहा है Inbox

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
Gmail में कुछ दिन पहले एक बग पाया गया था.
गूगल (Google) की पॉपुलर इमेल सर्विस जीमेल (Gmail में आए बग को ठीक कर दिया गया है. इस बग के चलते काफी दिन से यूज़र्स के मेल बॉक्स में स्पैम मेल की भरमार आ गई थी. प्रमोशनल ईमेल, मार्केटिंग मेल वैसे तो स्पैम के फोल्डर में चले जाते हैं, लेकिन बग की वजह से ये डायरेक्टली इनबॉक्स में आने लगे थे. इस दिक्कत के बारे में सबसे पहले एंड्रायड पुलिस ने रिपोर्ट किया. इस बग की वजह से कई यूज़र्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी की.

दुनियाभर से जीमेल यूजर्स की ये शिकायत थी कि उनके इनबॉक्स में स्पैम मैसेज की भरमार हो गई है. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि गूगल सेवा अपने ईमेल फिल्टर्स की समस्या से जूझ रहा है.  इसपर गूगल कहा कि स्पैम की भरमार दरअसल बड़ी समस्या का एक हिस्सा था, जिसकी वजह से ईमेल्स को भेजने और रिसीव करने में देरी हुई.

(ये भी पढ़ें-  21 हज़ार से ज़्यादा सस्ता हो गया है Samsung का 3 कैमरे वाला महंगा फोन, खूबसूरत है डिज़ाइन)

इसका नतीजा ये हुआ कुछ मैसेज में काफी देरी हो गई, जिसकी वजह से बिना सभी स्पैम चेक किए मैसेज की डिलिवरी हो गई.

गूगल ने कहा कि इस दौरान स्कैन टू फिल्टर मैलवेयर और सबसे खतरनाक स्पैम और खतरनाक कंटेट पूरी तरह से ऑपरेट होता रहा है.

(ये भी पढ़ें-  Alert! आपके फोन के लिए खतरनाक है ये 25 Apps; गूगल ने हटाया, आप भी कर दें डिलीट)

First published: July 6, 2020, 3:25 PM IST

Exit mobile version