Delhi: शख्‍स ने मणिपुर की महिला को कहा Corona, पुलिस ने दर्ज किया केस

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
दिल्ली में एक महिला को एक शख्स ने कोरोना कह दिया तो उसने पुलिस में केस दर्ज करा दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने की जद्दोजहद के बीच देश की राजधानी दिल्‍ली (Delhi) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, उत्‍तरी दिल्‍ली में एक शख्‍स का मणिपुर की एक महिला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने की जद्दोजहद के बीच देश की राजधानी दिल्‍ली (Delhi) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, उत्‍तरी दिल्‍ली में एक शख्‍स का मणिपुर की एक महिला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इस दौरान शख्‍स ने महिला को कोरोना (Corona) कह दिया. इसके बाद मणिपुर की महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी.

विजयनगर थाने की पुलिस ने आरोपी शख्‍स के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है. बता दें कि इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण के खौप के चलते दिल्‍ली को लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर सभी बंद रहेंगे. इसका उद्देश्‍य संक्रमण को तीसरे  स्‍टेज में जाने से रोकना है.

23 से 31 मार्च तक दिल्ली में लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच अब देश भर में राज्य सरकारें लॉकडाउन कर रही हैं. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खतरे को बढ़ता देख 23 से 31 मार्च तक के लिए राजधानी को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है. अब इस अवधि में अनिवार्य और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय बंद रखे जाएंगे.बॉडर सील
इसके साथ ही दिल्ली की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं, जिसके चलते कोई भी ट्रक, बस या अन्य वाहन राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेगा. केवल अनिवार्य और आपातकालीन वस्तुओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा. रेलवे और मेट्रो की सेवाएं भी इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसके साथ ही कंस्ट्रक्‍शन के सभी कामों पर रोक लगा दी गई है. सभी मंदिर व मस्जिद श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे.

लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द
देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने भी बड़ा फैसला लिया है. देशभर में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया है. रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा. यात्री टिकट रद्द होने के बाद 21 जून तक रिफंड ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें – 

Coronavirus: शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को बंद करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

कोरोना को लेकर झारखंड में भी लॉकडाउन, 31 मार्च तक सभी सरकारी दफ्तर बंद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 23, 2020, 9:40 AM IST

Exit mobile version