COVID 19: पीएम रिलीफ फंड में CBSE देगा 21 लाख रुपये, जारी की नोटिस

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
CBSE ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इसके पहले जेएनयू ने भी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की एक दिन की सैलरी देने की घोषणा की.

CBSE ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इसके पहले जेएनयू ने भी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की एक दिन की सैलरी देने की घोषणा की.

देशव्यापी कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. इसी बीच लोगों की सहायता करने और उन्हें मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री ने पीएम रिलीफ फंड की भी स्थापना की है जिसमें लोग स्वेच्छा से दान कर सकते हैं. अलग अलग फील्ड के लोगों ने इसमें डोनेशन दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) ने पीएम केयर फंड में 21 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

सीबीएसई द्वारा जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि ‘सीबीएसई ने कोरोनावायरस से लड़ने में सरकार के प्रयासों सहयोग के लिए अपने सभी कर्मचारियों की ओर से 21 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है, जो स्वेच्छा से पीएम केयर फंड में अपने वेतन में से दान करने के लिए आगे आए हैं.’

आगे इसमें कहा गया है, ‘तदनुसार, प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत फंड (पीएम केयर फंड) के लिए समूह- ‘ए’ कर्मचारियों ने दो दिन का वेतन और समूह- ‘बी’ और ‘सी’ कर्मचारियों ने एक दिन के वेतन का योगदान दिया है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम सिटीज़न असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन (CARES) की घोषणा की. साथ ही उन्होंने अपील किया कि लोग डोनेशन देकर सरकार को कोरोनावायरस से लड़ने में अपना सहयोग दें.

बता दें कि सीबीएई के पहले जेएनयू ने भी अपने सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की एक दिन की सैलरी देने की घोषणा की है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए करियर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 29, 2020, 2:52 PM IST

Exit mobile version