Coronavirus: पैसेंजर को आई छींक तो पायलट ने लगाई इमरजेंसी गेट से बाहर छलांग

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
संक्रमण के डर से घबराया एयर एशिया का पायलट

एयर एशिया की फ्लाइट I5-732 में बैठे एक व्यक्ति ने जैसे ही छीकना शुरू किया वैसे ही पायलट कॉकपिट के इमरजेंसी गेट से बाहर कूद गया.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस को लेकर लोगों को बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. पुणे एयरपोर्ट से एयर एशिया की फ्लाइट I5-732 ने जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने की तैयारी की वैसे ही आगे बैठे एक व्यक्ति ने छीकना शुरू कर दिया. फ्लाइट के पायलट को जब ये पता चला तो संक्रमण के खतरे से बचने के लिए उसने इमरजेंसी एग्जिट गेट से छलांग लगा बाहर कूद गया. यह घटना शुक्रवार की है.

ये था पूरा वाकया
शुक्रवार को पुणे एयरपोर्ट से एयर एशिया की फ्लाइट I5-732 दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी. सारे पैसेंजर अपनी सीटों पर बैठ चुके थे. तभी आगे बैठे एक व्यक्ति ने अचनाक से छींकना शुरू कर दिया. पैसेंजर को छींकता देख वहां बैठे सभी पैसेंजर घबरा गए और लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जैसे ही इस बात की जानकरी कॉकपिट में बैठे पायलट को मिली वो इमरजेंसी एक्जिट से बाहर कूद गया.

पिछला दरवाजे से निकले सभी पैसेंजर बाहर
पायलट के कूद जाने के बाद बाके के क्रू मेंबर्स ने पिछला दरवाजा खोल लोगों को बाहर निकाला सिर्फ संदिग्ध व्यक्ति को आगे के दरवाजे से बाहर निकाला गया. बाद में सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगिटिव आई. संदिग्ध व्यक्ति को सर्दी हो गई थी. इसके बाद पूरे प्लेन में एंटी इन्फेक्शन छिड़काव किया गया.

ये भी पढ़ें : Coronavirus: मोर्चे पर डटे स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी संक्रमण से खुद को ऐसे रखें दूर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 23, 2020, 9:48 AM IST

Exit mobile version