Corona के कहर के बीच सितारों की जनता से अपील, – 'सतर्क रहें सुरक्षित रहें'

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
कोरोना वायरस के चलते अपारशक्ति खुराना और शेखर सुमन ने अपने फैंस से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है.

अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने कोरोना (Corona) के बढ़ते प्रकोप और इन दिनों काम से मिली छुट्टी के चलते एक दिल को छू लेने वाली कविता लिखी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है.

मुंबई : कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई बॉलीवुड हस्तियां फैंस को सुरक्षित रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील कर रही हैं. एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया तो वहीं अपने फैंस से भी सोशल गैदरिंग से दूर रहने को कह रहे हैं. इस बीच अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने अपने अंदाज में News18 के दर्शकों के लिए संदेश दिया है. अपारशक्ति खुराना ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप और इन दिनों काम से मिली छुट्टी के चलते एक दिल को छू लेने वाली कविता लिखी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है.

अपारशक्ति कहते हैं, “मैं ना चाहते हुए भी इस महामारी के पॉजिटिव पक्ष की तरफ देखने से खुद को नहीं रोक पा रहा हूं. यह हमें धीमा कर रहा है और चूहे की दौड़ से डिस्कनेक्ट कर रहा है और हमें खुद से और दूसरों से जोड़ रहा है. चलो थम जाओ, पैनिक मत हो और उम्मीद करें कि हम इस परिस्थिति से मजबूती के साथ उभरें.”

वहीं एक्टर शेखर सुमन ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए अपने फैंस से अपील की है कि वह इससे बचकर रहें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. News18 से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि, कोरोना वायरस को गम्भीरता से लें और भीड़ भाड़ वाली जगह जाने से बचें. साफ सफाई का खासतौर से खयाल रखें और इसके अलावा किसी से हाथ कतई ना मिलाएं.

इसके साथ ही शेखर सुमन ने लोगों से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में होने के दौरान मास्क पहनने की भी अपील की. यही नहीं कोरोनावायरस पर आए सरकार के फैसले पर उन्होंने जनता से सरकार का सहयोग करने और सावधानी बरतते हुए अपना खयाल रखने को भी कहा है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 20, 2020, 3:15 PM IST

Exit mobile version