प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार रेलिया कर रहे हैं, और अपनी बात जनता तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं .आज इंदौर के समीप सांवेर विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांवेर विधानसभा पहुंचे और उन्होंने एक बड़ी सभा की.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांवेर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कमलनाथ से कांग्रेस द्वारा सन 2018 के आम चुनाव में अपने वचन पत्र में जनता से किए गए वादों का वह 15 महीने के कांग्रेस शासनकाल के हिसाब को लेकर उनसे कई प्रश्नों का जवाब मांगा है, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ,अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए थे जिनमें किसानों की कर्ज माफी ,बेरोजगारों को भत्ता, कन्यादान योजना में ₹51000 की राशि ,प्रत्येक गांव में गौशाला खोलने की बात की गई थी, भाजपा की जिला इकाई कमल नाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांवेर के लोगों के समक्ष मंच से इन तमाम प्रश्नों का जवाब दे
बाइट राजेश सोनकर जिला अध्यक्ष भाजपा
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ वल्लभ भवन से ही सरकार चलाते थे वह जनता के मध्य नहीं जाते थे उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार के समय कोविड-19 जैसी भयावह बीमारी ने दस्तक दे दी थी तब कमलनाथ सरकार आईफा अवार्ड कराने में व्यस्त थी और जिसका परिणाम आपके सामने हैं
बाइट राजेश सोनकर जिला अध्यक्ष बाइक राजेश सोनकर अध्यक्ष भा जा पा
उन्होंने सांवेर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू पर भी आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार सांवेर विधानसभा में निकल रही नर्मदा यात्रा को भाजपा की यात्रा बता रहे हैं जबकि सांवेर विधानसभा में नर्मदा यात्रा वहां के लोग उत्साह वर्ष निकाल रहे क्योंकि संपूर्ण सांवेर विधानसभा क्षेत्र की एक-एक इंच भूमि नर्मदा जल से चिंतित होगी लेकिन प्रेमचंद गुड्डू यह बयान जारी करते हैं कि जो लोग नर्मदा यात्रा निकाल रहे हैं उनका श्राद्ध होगा उन्होंने प्रेमचंद गुड्डू पर आरोप लगाया कि वह विनाश की बात करते हैं विकास कि नहीं
बाइट राजेश सोनकर जिला अध्यक्ष भाजपा
अब क्योंकि मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है और दोनों ही पार्टियां अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयास कर रही है
