Bhim App
एनपीसीआई ने कहा, ‘हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि भीम ऐप के डेटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है….
वीपीएनमेंटर नाम की वेबसाइट ने दावा किया कि उसने इस डिजिटल ऐप में कथित ‘डेटा सेंधमारी’ का पता लगाया है. वीपीएनमेंटर का दावा है कि वह ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) की समीक्षा करने वाली सबसे बड़ी वेबसाइट है. ये समूह लोगों को साइबर हमलों से रक्षा करने में लोगों की ऑनलाइन मदद करता है.
वीपीएनमेंटर का दावा है, ‘भीम ऐप के डेवेलपर अगर कुछ सामान्य डेटा सुरक्षा नियमों का पालन करते तो यूज़र्स के डेटा में सेंधमारी को दर किनार किया जा सकता था.’ वेबसाइट का दावा है कि भीम ऐप से जुड़े बहुत सारा संवेदनशील वित्तीय डेटा सार्वजनिक किया जा सकता है. हालांकि एनपीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि भीम ऐप के डेटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. सभी लोगों से अनुरोध है कि वह इस तरह की किसी सूचना के बहकावे में न आएं.’
(ये भी पढ़ें- सीक्रेट ट्रिक: बिना WhatsApp खोले चुपके से पढ़े किसी का भी मैसेज, नहीं होगा Blue Tick)
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 2, 2020, 3:57 PM IST
