Aarogya Setu App का फीचर:आसानी से डिलीट करें अपना अकाउंट, हटा सकते हैं डेटा भी

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
Aarogya Setu App के नए फीचर से अकाउंट डिलीट किया जा सकता है.

आरोग्य सेतु में ‘delete your data’ नाम के इस फीचर की मदद से यूज़र न सिर्फ अपना अकाउंट डिलीट कर सकेंगे, बल्कि पहले से मौजूद डेटा को भी हटा सकेंगे.

भारत के पहले कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) में अब एक नया अपडेट ‘delete your data’ पेश किया गया है. लेटेस्ट अपडेट से मिले नए फीचर के सीरीज़ में यूज़र्स आरोग्य सेतु ऐप से अपना अकाउंट डिलीट कर सकेंगे और ऐप में स्टोर हुआ डेटा भी मिटा सकेंगे. ये नया फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स (android users) के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन iOS पर आपको ये delete_account_title के नाम से उपलब्ध होगा.

कैसे डिलीट करें अपना डेटा…
आरोग्य सेतु में ‘delete your data’ नाम के इस फीचर की मदद से यूज़र न सिर्फ अपना अकाउंट डिलीट कर सकेंगे, बल्कि पहले से मौजूद डेटा को भी हटा सकेंगे.

>>सबसे पहले Settings पर जाएं. यहां पर ‘Delete my Account’ को सेलेक्ट करें.(ये भी पढ़ें-21 हज़ार से ज़्यादा सस्ता हो गया है Samsung का 3 कैमरे वाला महंगा फोन, खूबसूरत है डिज़ाइन)

>>अब आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर डालना होगा. इसके बाद आरोग्य सेतु ऐप से आपका डेटा डिलीट हो जाएगा. Aarogya Setu app के नए अपडेट को एंड्रॉयड यूज़र वर्जन 1.3.1 को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, iOS यूज़र्स को इसके वर्जन 2.0.0 को अपडेट करना होगा.

ज़रूरी बात- ऊपर दिए गए स्टेप्स से आप अपना डेटा तो डिलीट कर सकते हैं, लेकिन ये डेटा सरकारी सर्वर पर उपलब्ध रहता है. आरोग्य सेतु एंड्रॉयड वर्जन पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सरकारी सर्वर से इस डेटा को डिलीट होने में 30 दिन का समय लगता है.

ऐप की डेवलपमेंट टीम ने ये भी बताया कि इसमें COVID-19 से जुड़े जोखिम स्तर को एक्सेस करने के लिए ब्लूटूथ कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल करने की क्षमता को भी ऐड किया गया है.

(ये भी पढ़ें-  Alert! आपके फोन के लिए खतरनाक है ये 25 Apps; गूगल ने हटाया, आप भी कर दें डिलीट)

इतना ही अब आपके हेल्थ स्टेटस तक पहुंचने के लिए आरोग्य सेतु थर्ड पार्टी ऐप्स को भी परमिशन देता है. आपको ये नया ऑप्शन सेटिंग्स में जाकर मिलेगा, जहां आपको Approval for Aarogya Setu Status पर क्लिक करना होगा. इससे दूसरे हेल्थ ऐप आपके आरोग्य सेतु ऐप के हेल्थ डेटा को एक्सेस कर सकेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये फीचर सिर्फ iOS डिवाइस के लिए है.

Published by:
Afreen Afaq

First published:
July 7, 2020, 2:16 PM IST

Exit mobile version