Aarogya Setu App का नया फीचर! घर बैठे फोन-वीडियो कॉल से मिलेगी डॉक्टर की सलाह

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
Aarogya Setu App का नया फीचर! घर बैठे फोन और वीडियो कॉलिंग से मिलेगी डॉक्टर की सलाह
आरोग्य सेतु एक COVID-19 ट्रैकर ऐप है.

आरोग्य सेतु ऐप के नए फीचर से घर बैठे अपने हेल्थ टेस्ट करा पाएंगे साथ ही जेनेरिक और दूसरी दवाएं भी आर्डर कर पाएंगे.

कोरोनो वायरस (coronavirus) के संक्रमण के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए बनाए गए सरकारी ऐप आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) को निजी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य करने के बाद सरकार अब इसमें कई नए फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है. आरोग्य सेतु ऐप के ज़रिए आप डॉक्टर से फोन या वीडियो कॉलिंग के ज़रिए से सलाह ले पाएंगे. इतना ही नहीं इसके ज़रिए आप घर बैठे अपने हेल्थ टेस्ट भी करा पाएंगे साथ ही जेनेरिक और दूसरी दवाएं भी आर्डर कर पाएंगे.

क्या है नया फीचर?
>>घर बैठे फोन या वीडियो कॉलिंग से मिलेगी डॉक्टर की सलाह.
>>घर बैठे ही हेल्थ टेस्ट की बुकिंग कर सकेंगे.>> दवाइयों का भी आर्डर दे पाएंगे.
>>200 से ज्यादा डॉक्टरों ने आरोग्य सेतु में साथ देने के लिए रजिस्टर किया.

>>100 से ज्यादा डॉक्टर जोड़ने की तैयारी.

(ये भी पढ़ें- धांसू ट्रिक! इस एक फोल्डर को डिलीट करने से डबल हो जाएगी आपके फोन की स्पीड)

कई जिलों ने भी अपने यहां आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है. नोएडा ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं. बताया गया कि जल्दी ही ऐप के ज़रिए ई-पास की सुविधा शुरू होगी. लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने के लिए ई पास का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

>>किसी भी सफर में जाने से पहले आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा.
>>हवाई जहाज या रेल यात्रा करने के लिए अनिवार्य होगा आरोग्य सेतु ऐप.

आरोग्य सेतु को अब तक करीब नौ करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है. नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

(ये भी पढ़ें- बिना Password के भी इस्तेमाल कर सकते हैं किसी का भी Wifi, ये है आसान तरीका)  

कैसे काम करता है Aarogya Setu App?
>>आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग ऐप है. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है.

>>आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए बनाया गया है. ऐप यूज़र के फोन का ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके यह ट्रैक करता है कि वह किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है. इस ऐप में कोरोना के हेल्प सेंटर और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं.

(ये भी पढ़ें-सस्ता हो गया है Vivo का तीन कैमरे वाला शानदार स्मार्टफोन, मिलेगी 4500mAh की दमदार बैटरी भी)

>ऐप में एक चैटबॉट शामिल है जो कोरोनो वायरस पर आपके मूल प्रश्नों का जवाब देता है और यह निर्धारित करता है कि आप में कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं या नहीं. यह भारत में प्रत्येक राज्य का हेल्पलाइन नंबर भी देता है.

(इनपुट-असीम मनचंदा, संवाददाता, CNBC आवाज़)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: May 6, 2020, 4:00 PM IST

Exit mobile version