9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये, पीएम मोदी आज भेजेंगे अगली किस्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि में 9 करोड़ किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ की नई किश्त हस्तांतरित करने के कार्यक्रम का आयोजन देपालपुर जनपद पंचायत में किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। जिसे सांसद शंकर लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री गुमानसिंह पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत आंजना सहित उपस्थित किसानों ने कार्यक्रम को सुना गया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि सुधार बिलों की उपलब्धि की जानकारी किसानों तक पहुंचाई। देपालपुर तहसील के कुल किसान खाते 53 हजार 107 है जिसमे पात्र 29 हजार 236 है जिनको 5 करोड़ 84 लाख 72 हजार की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे खाते में डाली जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन पखवाड़े पर किसानों व आम जनता के प्रति की गई घोषणाओं का स्वागत किया। जिसमें नामांतरण ,जमीन नपती अब जरिक से नही नए डिवाइस से होगी वह भी मात्र आधे घण्टे में बटवारा सब अब ऑनलाइन होगा वही पटवारी को लैपटॉप दिए जा रहे है वही पटवारी अब अपने हल्का पंचायत में सोमवार व गुरुवार को मौजूद रहेंगे अगर पटवारी मौजूद नही रहेंगे तो कलेक्टर पर कार्यवाही होगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व कन्या दिव्यांशी परमार के चरण धोकर पूजन किया।

Exit mobile version