इंदौर के प्रमुख आस्था के केंद्र गीता भवन में गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है इस वर्ष यह गीता जयंती का 63 वां आयोजन होगा यह महोत्सव 7 की बजाय 5 दिनों का रहेगा और 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक मनाया जाएगा अखिल भारती गीता जयंती महोत्सव इंदौर के गीता भवन में 23 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के जाने-माने 30 से अधिक संत भाग लेंगे प्रमुख आयोजन 25 दिसंबर मोक्षदा एकादशी को मनाया जाएगा कोरोना संक्रमण काल के चलते तमाम एतिहाद बरतें जाएंगे इस बार प्रमुख संतों में वृंदावन के प्रमुख संत स्वामी श्री प्रणवानंदजी सरस्वती नाथद्वारा उदयपुर के वल्लभाचार्य महाप्रभु संप्रदाय के गोस्वामी वाघधीश एवं आत्मानंद सरस्वती महाराज जैसे प्रमुख संत भाग लेंगे वहीं इस बार 5 दिनों आयोजन में इंदौर को स्वच्छता में सेवन स्टार का दर्जा प्राप्त हो और इंदौर पुनः स्वच्छता में पांचवी बार सफलता हासिल करें इसके लिए उपस्थित धर्म प्रेमी जनता को शपथ दिलाई जाएगी इस पांच दिनी गीता जयंती में हजारों श्रद्धालु के आने की संभावना है लेकिन संक्रमण काल के चलते विशेष इंतजाम किए गए हैं
