2 करोड़ की ब्रॉउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार मंदसौर से कलकत्ता लेकर जा रहे थे ब्रॉउन शुगर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है दरसअल नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करोड़ो की ब्राउन शुगर लेकर तीन लोग इन्दौर आ रहे है वही नारकोटिक्स विभाग ने एक टीम गठित कर घेरा बंदी कर तीन लोगों को करोड़ो की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नारकोटिक्स पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 2 किलो ब्राउन शुगर जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है , पूछताछ में आरोपी अजय जैन मंदसौर से ब्राउन शुगर ले जा कर कलकत्ता में इसकी डिलीवरी देने जा रहा था पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अजय और सुशांत को अपनी गिरफ्त में ले लिया पूछताछ में आरोपियों ने मंदसौर के कालू से ब्राउन शुगर खरीदना बताई गई जिसके बाद ब्राउन शुगर पीसने वाले दलाल कालू को भी उसने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी अजय कुछ दिन पूर्व ही जेल से पैरोल पर छूटा था जिसके बाद फिर ब्राउन शुगर की तस्करी करने लग गया था, फिलहाल पुलिस कोलकाता में किस व्यक्ति को ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने जा रहे थे इसकी पूछताछ की जा रही है जल्द ही इस पूरे मामले पर कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है

Exit mobile version