
TikTok
खास बात ये है कि टिकटॉक ऐप डाउनलोड करने में भारतीय यूज़र्स सबसे आगे हैं. भारत में इसे 61.1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है.
बता दें कि पांच महीने पहले ही 1.5 बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा छुआ था. अब महज 5 महीनों में ऐप ने 50 करोड़ डाउनलोड हासिल किए हैं. भारत के बाद टिकटॉक को डाउनलोड करने में चीन दूसरे नंबर पर है. यहां पर 19.6 करोड़ बार (9.1 प्रतिशत) इसे डाउनलोड किया गया है. टिकटॉक को चीन में Douyin नाम से जाना जाता है.
(ये भी पढ़ें- फोन की फोटो और वीडियोज़ को अपनी TV पर देख सकते हैं आप, सिर्फ बदलनी होगी ये एक Setting)
टिकटॉक को डाउनलोड करने में अमेरिका तीसरे नंबर पर है. यहां अब तक इसे 16.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो कुल डाउनलोड का 8.2 प्रतिशत है. टोटल डाउनलोड को देखें तो ज़्यादातर डाउनलोड एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर हुए हैं.सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक को 150 करोड़ बार (75.5 प्रतिशत) गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया है. इसकी मुकाबले में ऐप स्टोर से डाउनलोड काफी कम है. ऐप स्टोर से 49.5 करोड़ बार ये ऐप डाउनलोड की गई है, जो कुल डाउनलोड का 24.5 प्रतिशत हिस्सा है. यानी टिकटॉक इस्तेमाल करने में एंड्रॉयड यूज़र्स ऐपल यूज़र्स से तीन गुना ज्यादा है. माना जा रहा है कि टिकटॉक के डाउनलोड में आए इस उछाल की वजह दुनिया भर के देशों में लागू किया गया लॉकडाउन है.
(ये भी पढ़ें- जल्दी खत्म होती है आपके फोन की बैटरी और डेटा, तो अभी Off कर दें ये 3 Settings)
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 30, 2020, 3:24 PM IST

