1.5 करोड़ लोगों की पसंद बना ये Made in India ऐप, टिकटॉक की तरह करता है काम

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
चिंगारी ऐप को अब तक 1.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है.

भारत में बना चिंगारी ऐप तेजी से टिकटॉक की जगह ले रहा है और करोड़ों लोग इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं….

भारत में टिकटॉक (TikTok) के बैन होने के बाद लोग उसी तरह का दूसरा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं. भारत में बना चिंगारी ऐप तेजी से टिकटॉक की जगह ले रहा है और करोड़ों लोग इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं. चिंगारी ऐप (Chingari App) को गूगल प्ले स्टोर से अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. ये ऐप प्ले स्टोर (play store) के टॉप फ्री ऐप्स में भी जगह बना चुका है. रेटिंग की बात करें तो गूगल प्ले स्टोर पर इसे करीब 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है.

चिंगारी ऐप में विडियो को अपलोड और डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा इस ऐप में फ्रेंड्स के साथ चैटिंग, नए लोगों से बातचीत, फीड के जरिए ब्राउजिंग के साथ वॉट्सऐप स्टेटस, विडियो, ऑडियो क्लिप्स, GIF स्टिकर्स और फोटोज के साथ क्रिएटिविटी की जा सकती है. साथ ही ये ऐप कई भारतीय भाषाओं का ऑप्शन भी यूज़र्स को देता है.

(ये भी पढ़ें- WhatsApp Web के नए फीचर से बदल जाएगा चैट का लुक, ऐसे आसानी से करें ON)

जानकारी के लिए बता दें कि टिकटॉक ऐप बैन किए जाने से पहले ही चिंगारी ऐप यूज़र्स के बीच पॉपुलर होने लगा था. भारत और चीन के बीच सीमा पर देखने को मिले तनाव और 20 जवानों के शहीद होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चाइनीज प्रोडक्ट्स और ऐप्स के बायकॉट की मांग तेज हो गई थी और यूज़र्स टिकटॉक की जगह भारतीय ऐप्स डाउनलोड करने लगे थे.चीनी ऐप बैन होने से पहले होने लगा था पॉपुलर
चाइनीज़ ऐप बैन होने से ठीक पहले चिंगारी ऐप को करीब 25 लाख लोगों ने डाउनलोड कर लिया था. उस समय चिंगारी के चीफ ऑफ प्रोडक्ट सुमित घोष ने अखबार से बताया था कि उड़ीसा और कर्नाटक के डेवलपर्स भी इस ऐप से जुड़े हुए हैं. घोष ने आगे कहा कि Chingari ऐप गूगल प्ले पर 2018 में जारी किया गया था और इसे भारतीय यूज़र्स की जरूरतों और मांग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था.

First published: July 6, 2020, 9:16 AM IST

Exit mobile version