होटल कलिंगा में डॉक्टरों का हंगामा , सुरक्षा किट व खाना सहित कई मामलों में जताई नाराजगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर 14 अप्रैल 2020

इन्दौर में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है वही जो डॉक्टर कोरोना पॉजिटीव मरीजों का इलाज कर रहे है उनकी हालत भी काफी दयनीय है। और ऐसा ही एक नजारा सामने आया इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में इस्थित होटल कलिंगा का , होटल में डॉक्टर रह रहे है लेकिन उनकी स्थिति काफी दयनीय और कुछ डॉक्टर ने अपनी स्थिति भी बया की जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस तरह से रहकर मरीजों का इलाज कर रहे है। – बता दे डॉक्टरों के परिवार की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना पजीटीवी मरीजों का इलाज कर रहे है डॉक्टरो को इंदौर के विभिन्न होटलों में ठहरने की व्यवस्था की है वही ऐसी ही व्यवस्था एम आरटीवी हॉस्पिटल में कोरोना पजीटीवी मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को होटल कलिंगा में रहने के लिए जगह दी गई है लेकिन उन डॉक्टर में से एक कोरोना पजीटीवी आ गया जिसके बाद डॉक्टरो में हड़कम्प मचा हुआ है और डॉक्टरों ने व्यवस्थाओ को लेकर कई तरह के प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए है। नर्सिग स्टाफ़ का कहना है कि प्रबंधक हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है जहाँ होटल में हमे रहने के लिए व्यवस्था की वह एक बेड पर दो लोगो को सोना पड़ रहा है वही खाने में अच्छा खाना नही दिया जा रहा है वही इलाज के दौरान जो किट दी जाती है वह चार डॉक्टरो के बीच दो दी जाती है। जिसे सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

Exit mobile version