साँवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने मालवा खेड़ी से जनसंपर्क प्रारंभ किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

साँवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने मालवा खेड़ी से जनसंपर्क प्रारंभ किया। इसके सोलसिंदा , ब्राह्मणखेड़ी , राजोदा के बाद धरमपुरी में समापन हुआ जनसम्पर्क की कमान मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह सोलंकी ने संभाल रखी थी ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों ने सिलावट का पुष्पमालाओं से स्वागत कर साफा बांधकर स्वागत किया, बालिकाओं ने आरती उतारी और बुजुगों ने भारी मतों से उपचुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र वासियों से कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को झूठे वचन देकर धोखे में रखकर राज किया है जिसके लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार वर्तमान में अपने अल्प समय में एवं प्रदेश में पूर्व में रही 15 साल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के हित में काम कर जनहित में बड़ी संख्या में लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है।

Exit mobile version