साँवेर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला रिश्तेदार धराया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर 14 मई 2020

लॉक डॉउन के दौरान घर के सामने रहने वाले एक सख्स ने इंसानी रिश्तों को एक बार फिर तार तार करते हुए करीब साढ़े 9 वर्षिय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करन का मामला साँवेर में सामने आया है। जहां बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं। इंदौर जिले के साँवेर के चंद्रभागा मोहल्ले में एक घर में शादी का माहौल था,औऱ वही विवाह आयोजन के दौरान शादी वाले घर के सामने रहने वाले एक सख्स के घर करिब 9 – 10 साल की एक बच्ची जहा घरवालों के कहने पर चार्ज लगा हुआ था वो वह पर मोबाइल लेने गई तो उस बच्ची की मुह बोली बुआ का पति भी बच्ची के पीछे घर मे घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ की हरकत करने लगा, तभी अचानक बच्ची के पिता मौके पर पहुचे और आरोपी संजय पिता रमेश को छेड़छाड़ की हरकत करते देख लिया, जिसके बाद शादी वाले घर के लोग मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुचे और उक्त आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। साँवेर थाने की सब इंस्पेक्टर सपना डोडिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और कारवाही जारी है।

Exit mobile version