सड़कों पर बड़ा यातायात और यातायात विभाग ने जारी की सोशल डिस्टेंस पर एडवाइजरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में जारी लाॅक डाउन के चलते लोग अपने घरों में थे, जिसके कारण सड़कों पर वाहन कम थे, लेकिन सोमवार से इंदौर शहर में दी गई छूट के चलते एकाएक वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि भविष्य में वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने पूर्व में ही योजना तैयार की थी, जिसकी शुरूआत सोमवार से हुई।

एडिशनल एसपी यातायात विभाग महेन्द्र जैन ने बताया कि अनलाॅक 1.0 में इंदौर शहर में 3 झोन में बाटा गया है। इसके साथ ही वाहनों चालकों को सड़कों पर निकलने के दौरान किस तरह की सावधानियों रखनी है। इसको लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग, हाथ सेनेटाईज करना, सिग्नल पर अन्य वाहनों से दूरी बनाकर रखें, धीमी गति से वाहन को चलाना सहित अन्य सलाह वाहन चालकों को दी गई है।

Exit mobile version