विजय नगर पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपील कर रही है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 04 मई 2020

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में इंदौर शहर में संपूर्ण लॉक डाउन है जो अब बढ़ाकर 15 मई तक कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस विभाग भी एहतियात बरतते हुए लोगों को लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रहा है इसी कड़ी में विजय नगर पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है सर्वप्रथम चौराहों पर भूतों का मुखौटा पहनकर पुलिस ने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को समझाया। उसके बाद क्षेत्र में ही साइकिल रैली निकालकर आम जनता से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की, वहीं हाल ही में पुलिस ने बाइक से पूरे थाना क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को घरों में रहने की समझाइश दी।

Exit mobile version