वर्ल्ड हैंड वॉश डे के मौके पर आज से इंदौर में विशेष जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वर्ल्ड हैंड वॉश डे के मौके पर आज से इंदौर में विशेष जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी। इंदौर नगर निगम ने इस मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए हैंड वॉश करने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। नगर निगम आयुक्त ने निगम के स्मार्ट सिटी कार्यालय से जन जागरूकता का संदेश देने वाली स्वच्छता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। नगर निगम पूरे शहर में आज से लेकर 21 अक्टूबर तक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाएगा, जिसके तहत लोगों को कोरोनावायरस से बचने और हैंड वॉश के जरिए कोरोना को हराने का संदेश भी लोगों को दिया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बताया कि स्वच्छता वैन शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस अभियान से लोग जुड़ेंगे और कोरोना को हराने के काम को सफलता भी मिलेगी।

Exit mobile version