वंदे भारत मिशन के तहत दुबई में फंसे 91 भारतीयों को आज इंदौर एयरपोर्ट लाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोरोनावायरस के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को देश में लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार सुबह दुबई में फंसे 91 भारतीयों को लेकर एक विमान इंदौर एयरपोर्ट आया । 84 यात्री अपनी कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट लेकर आए थे वही 7 यात्रिओ की जांच की गई सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है

यह फ़्लाइट अल सुबह इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर पहुँची । एयर इंडिया का विमान दुबई से 91 भारतीयों को लेकर इंदौर आया । इनमें ज्यादातर लोग इंदौर के हैं । 91 में से 84 यात्री दुबई से ही अपनी कोरोना की जांच करवाकर आए थे जबकि 7 यात्रिओ की जांच की गई जो नेगेटिव आई है । इसके बाद सभी यात्रिओ को घर पर ही क्वारेंटाइन किया गया है

इससे पहले लंदन,कुवैत , दुबई , किर्गिस्तान, मास्को आदि से भी फ्लाइट आ चुकी हैं ।

बाईट – अमित मालाकार नोडल अधिकारी

- Advertisement -
Exit mobile version