लॉकडाउन के बीच बिगबास्केट कंपनी 26 शहरों में 10 हजार लोगों को देगी नौकरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
कंपनी 10 हजार लोगों को नौकरी पर रखने की सोच रहे हैं.

कंपनी लॉकडाउन के दौरान लंबित आर्डरों को शीघ्रता से डिलिवर करने के लिये दस हजार लोगों को नौकरी पर रखने वाली है.

नई दिल्ली. देश में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान किराने का सामान बेचने वाली ऑनलाइन कंपनी बिगबास्केट देश भर में लंबित आर्डरों को शीघ्रता से डिलिवर करने के लिये दस हजार लोगों को नौकरी पर रखने की योजना बना रही है. कंपनी की उपाध्यक्ष (HR) तनुजा तिवारी ने न्यूज एजेंसी भाषा  को बताया कि ‘हम वेयरहाउस और डिलिवरी के लिये 10 हजार लोगों को नौकरी पर रखने की सोच रहे हैं. इन लोगों को हमारी उपस्थिति वाले सभी 26 शहरों में नौकरी पर रखा जाएगा.

उन्होंने बताया कि देश भर में लॉकडाउन के दौरान माल डिलेवर नहीं हो पा  रहा है. लॉकडाउन खुलने पर मांग और भी बढ़ सकती हैं. बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये 25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के बाद ई-वाणिज्य कंपनियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है.

हालांकि सरकार ने जरूरी सामानों की डिलिवरी को लॉकडाउन से छूट दी है, लेकिन कंपनियां लगातार दिक्कतों की शिकायत कर रही हैं, कंपनी ने डिलिवरी तेज करने के लिये बृहस्पतिवार को उबर से भी हाथ मिलाया है.

ये भी पढ़ें- NEET यूजी एग्जाम 2020 के सेलेबस में नहीं होगा कोई बदलाव : NTA

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए करियर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 4, 2020, 2:53 PM IST

Exit mobile version